उत्तराखंड

uttarakhand

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : Aug 23, 2023, 6:32 PM IST

Updated : Aug 23, 2023, 7:11 PM IST

ETV Bharat / state

सफल हुआ मिशन चंद्रयान 3, उत्तराखंड में जश्न, राज्यपाल, सीएम धामी समेत इन नेताओं ने दी बधाई

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद देशभर में जश्न का माहौल है. हर कोई इस सफलता से खुशी से झूम रहा है. देवभूमि उत्तराखंड में भी इसे लेकर अलग उत्साह देखा जा रहा है. चंद्रयान 3 की सफलता के बाद प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

Etv Bharat
चांद पर भारत ने किया चमत्कार

देहरादून: भारत ने आज चांद पर 'चमत्कार' पर दिया है. चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद इसरो ने इतिहास रच दिया है. चंद्रमा पर पहुंचने वाले भारत दुनिया का चौथा देश है. चांद के दक्षिणी धुव्र पर पहुंचने वाला भारत पहला देश है. ये अपने आप में बड़ा इतिहास है. चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद देशभर में जश्न का माहौल है. सीएम धामी ने भी चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर खुशी जाहिर की. सीएम धामी ने चंद्रयान 3 की सफलता के लिए देशवासियों को बधाईयां दी हैं.

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा ISRO के वैज्ञानिकों के कठिन परिश्रम एवं आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी के "आत्मनिर्भर भारत" के संकल्प को सिद्ध करते हुए चंद्रयान-3 ने अपनी ऐतिहासिक यात्रा को पूर्ण कर चांद की सतह पर सुरक्षित तरीके से लैंडिंग की है. इसके लिए वैज्ञानिकों एवं समस्त देशवासियों को इस स्वर्णिम सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

उत्तराखंड राज्यपाल रिटा लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने भी चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर बधाईयां दी हैं.

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने भी ट्वीट कर बधाईयां दी हैं. ऋतु खंडूडी ने लिखा 'रक्षाबंधन की बधाई लेकर चंदा मामा से मिला चंद्रयान3' भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है. यह ISRO की महान उपलब्धि है. मिशन चंद्रयान3 की सफलता पर सभी वैज्ञानिकों को बधाईयां.

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर खुशी जाहिर की है. सुबोध उनियाल ने लिखा आज भारत दुनिया का पहला देश बन गया है जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने में सफल हुआ है.चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर सभी देशवासियों एवं इसरो की टीम को हार्दिक बधाई.

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद उत्तराखंड कांग्रेस ने भी खुशी जाहिर की है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इस उपलब्धि के लिए देशवासियों को बधाई दी है. सभी ने इसरों के वैज्ञानिकों के प्रयास को सराहा है.

इसके साथ ही योगगुरू बाबा रामदेव ने भी मिशन चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर खुशी जाहिर की. बाबा रामदेव ने ट्वीट कर चंद्रयान 3 की सफलता पर देशवासियों को बधाईयां दी हैं.

बता दें आज इसरो के चंद्रयान 3 ने शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की धरती पर कदम रखा. इसी के साथ चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखने वाला भारत पहला देश बन गया है.चंद्रयान 3 की सफलता के बाद पीएम मोदी ने भी देशवासियों और वैज्ञानिकों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा भारत के लिए ये ऐतिहासिक क्षण है. पीएम मोदी ने कहा ये विकसित भारत का शंखनाद है. पीएम मोदी ने कहा भारत ने मुश्किलों के महासागर को पार कर ये सफलता हासिल की है.

Last Updated : Aug 23, 2023, 7:11 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details