देहरादून:प्रदेश में आज कुल 158 नये मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 907 पहुंच गई है. सबसे अधिक मामले नैनीताल में हैं जहां 260 लोगों में अबतक कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद जिले को रेड जोन घोषित किया गया है. वहीं दूसरे नंबर पर राजधानी देहरादून है जहां से 234 मामले सामने आये हैं. 13 जिलों में केवल उधम सिंह नगर ग्रीन जोन में रखा गया है.
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 907, नैनीताल में सबसे अधिक मामले - coronavirus safety measures
नैनीताल और देहरादून में अबतक सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित केस सामने आये हैं, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 907 पहुंच गई है.
corona tracker uttarakhand
जिलेवार आंकड़े:
जिले | कुल मरीज |
---|---|
अल्मोड़ा | 63 |
बागेश्वर | 16 |
चमोली | 13 |
चंपावत | 12 |
देहरादून | 234 |
हरिद्वार | 68 |
नैनीताल | 260 |
पौड़ी | 34 |
पिथौरागढ़ | 21 |
रुद्रप्रयाग | 06 |
टिहरी | 77 |
उधम सिंह नगर | 82 |
उत्तरकाशी | 21 |
कुल | 907 |
वहीं, देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,82,143 पहुंच गई है. अब तक 86,984 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं, 5,164 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव मरीजों की संख्या 89,995 पहुंच गई है.
Last Updated : May 31, 2020, 11:47 PM IST