उत्तराखंड

uttarakhand

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की बड़ी जीत, सीएम धामी और विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई

By

Published : Jul 21, 2022, 8:11 PM IST

Updated : Jul 21, 2022, 8:27 PM IST

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत पर बीजेपी के कार्यकर्ता देश भर में जश्न मना रहे हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई दी है.

CM Pushkar Singh Dhami
CM Pushkar Singh Dhami

देहरादून: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपनी जीत दर्ज कराई है. द्रौपदी मुर्मू की जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द्रौपदी मुर्मू की जीत को देश के आदिवासी समाज की बड़ी उप्लब्धि करार दिया है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले समाज से आती हैं. उनके राष्ट्रपति बनने से एक बड़े वर्ग में लोकतंत्र और संविधान के प्रति आस्था और मजबूत होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति चुनाव में अंतिम छोर पर खड़े हुए व्यक्ति आगे लाने का काम किया है.
पढ़ें-राष्ट्रपति चुनाव रिजल्ट: दूसरे राउंड की मतगणना पूरी, द्रौपदी मुर्मू ने बनाई मजबूत बढ़त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने भी राष्ट्रपति का चुनाव जीतने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों दलितों के साथ-साथ हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया है. उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है. राष्ट्रपति पद पर वह देश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक चमकदार उदाहरण स्थापित करेंगी. संवैधानिक प्रमुख के रूप में वह देश की सेवा में नया इतिहास रचेंगी. उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नयी ऊंचाइयों को छुएगा.

Last Updated : Jul 21, 2022, 8:27 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details