उत्तराखंड

uttarakhand

CM धामी ने वंदना कटारिया को दी बधाई, कल मिलेगा तीलू-रौतेली पुरस्कार

By

Published : Aug 7, 2021, 3:37 PM IST

ओलंपिक स्टार भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को उत्तराखंड में महिलाओं के सम्मान से जुड़ा सर्वोच्च पुरस्कार तीलू रौतेली से सम्मानित किया जाएगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया से वर्चुअल बात की और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

CM Pushkar Singh Dhami
CM Pushkar Singh Dhami

देहरादून:दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली भारतीय हॉकी टीम को इन दिनों ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन के लिए देश और दुनिया भर से बधाइयां मिल रही हैं. वहीं, वंदना कटारिया को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से कल यानी (8 अगस्त) को तीलू रौतेली सम्मान से नवाजा जाएगा.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भारतीय महिला हॉकी टीम को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टीम की सदस्य हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया से वर्चुअल बात करते हुए उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई दी और इसी तरह अपना मनोबल बनाए रखने के लिए भी कहा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वंदना कटारिया के शानदार प्रदर्शन को सराहा. उन्होंने वंदना को टोक्यो से वापस आते ही मुख्यमंत्री आवास में आमंत्रित किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा दी जाएगी.

पढ़ें- उत्तराखंडः 22 'वीरांगनाओं' को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, सीएम करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री इससे पहले ही भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए देने की घोषणा कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने वंदना कटारिया को तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित करने की घोषणा की है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने वंदना कटारिया के भाई सौरभ कटारिया से भी फोन पर बातचीत की.

ABOUT THE AUTHOR

...view details