देहरादूनःपर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजधानी में विविध संगठन कार्य कर रहे हैं. इसी क्रम में नन्हें बच्चों ने सराहनीय पहल की है. इन बच्चों ने चित्रकारी के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया. दीवारों पर बनाई जाने वाली कलाकृति से समाज को बदलने और नो प्लास्टिक के प्रति प्रेरित करने के मकसद से देहरादून ईको ग्रुप के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने ये पहल की.
बच्चों ने देहरादून की केवल विहार कॉलोनी की दीवारों पर चित्रकारी कर रंगों की अभिव्यक्ति से पर्यावरण को सुरक्षित करने और प्लास्टिक के दुरुपयोग को रोकने के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम किया.
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार कई क्रियात्मक गतिविधियां करने वाली संस्था देहरादून ईको ग्रुप ने देहरादून की दीवारों पर छोटे बच्चों की कलाकृतियों के साथ पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया.