उत्तराखंड

uttarakhand

ETV Bharat / state

मंत्री रेखा आर्य की मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक, दिए ये निर्देश - देहरादून हिंदी समाचार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने पिछली बैठक की समीक्षा की. वहीं, अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए.

Dehradun
मत्स्य विभाग के अधिकारियों की बैठक

By

Published : Aug 3, 2021, 9:31 PM IST

देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सोमवार को मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की. इस मौके कैबिनेट मंत्री ने मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों के साथ हुई पिछली बैठक की समीक्षा की. विभागीय अधिकारियों ने मंत्री के समक्ष स्टाफ की कमी, जीर्णशीर्ण भवन और कर्मचारियों के ढांचे का पुनर्गठन जैसी समस्या रखीं.

ये भी पढ़ें: 'लापता' निवेशकों को ढूंढेगी उत्तराखंड सरकार, CM धामी को भरोसा जमेगा कारोबार

वहीं, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने संयुक्त निदेशक एचके पुरोहित को सभी 13 जिलों के मत्स्य भवन की मरम्मत करने, मत्स्य निरीक्षकों के लिए वाहन की व्यवस्था करने और कर्मचारियों के ढांचे का पुनर्गठन करने के निर्देश दिए. इसके अलावा कैबिनेट मंभी रेखा आर्य ने प्रशासनिक भवन में बैठने की व्यवस्था बनाने के लिए इसके विस्तार के भी निर्देश दिए.

ABOUT THE AUTHOR

...view details