उत्तराखंड

uttarakhand

ETV Bharat / state

बड़ी संख्या में कांग्रेसी ज्वाइन करेंगे भाजपा! कांग्रेस बोली- संपर्क में तो हमारे भी हैं - Congress officials will join BJP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (BJP State President Mahendra Bhatt) ने बड़ा बयान दिया है. महेंद्र भट्ट ने कहा जल्द ही कांग्रेस के कुछ सीनियर पदाधिकारी भाजपा की सदस्यता (Congress officials will join BJP)लेंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कांग्रेस के कुछ नेता उनके संपर्क में हैं.

Etv Bharat
बड़ी संख्या में कांग्रेसी ज्वाइन करेंगे भाजपा

By

Published : Nov 12, 2022, 8:43 PM IST

देहरादून: आज राजधानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर महेंद्र भट्ट ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भी जल्द भाजपा की सदस्यता लेने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ वार्ता चल रही है और वो जल्द ही भाजपा की सदस्यता लेंगे.

वहीं, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए भट्ट ने कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो नहीं बल्कि कांग्रेस जोड़ो यात्रा करनी चाहिए. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है. इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के भी कई नेता और कार्यकर्ता जल्द ही भाजपा की सदस्यता लेंगे, वो लोग भाजपा के संपर्क में हैं.

बड़ी संख्या में कांग्रेसी ज्वाइन करेंगे भाजपा

पढ़ें-25 रिटायर्ड अधिकारियों ने थामा BJP का दामन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता

वहीं, महेंद्र भट्ट के इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह का कहना है कि ऐसा भी हो सकता है कि भाजपा के कुछ नेता कांग्रेस के संपर्क में हों. जो व्यक्ति दलीय निष्ठा और कांग्रेस की विचारधारा के साथ जुड़ा हुआ है वो निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी का कर्मठ सिपाही है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से भाजपा के लिए चुनौती खड़ी कर रहे हैं, उससे समुचित भाजपा बैकफुट पर है.

पढ़ें-उमेश शर्मा ने फेसबुक पर 'चैंपियन' को दी पटखनी! प्रणव बोले- विरोधी की बातों से नहीं पड़ता फर्क

कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की वजह से भाजपा बौखला गई है, क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और इससे साबित हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी की पोल खुल गई है. कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के पेट में मरोड़ उठ रही है, वह भारत जोड़ो यात्रा की सफलता की कहानी अपने आप में कहती है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details