ETV Bharat Uttarakhand

उत्तराखंड

uttarakhand

ETV Bharat / state

देहरादून: अब हर त्योहार में निगम परिसर में लगेंगे महिला समूहों के स्टॉल, बोर्ड बैठक में होगा निर्णय - Self help group women stall

देहरादून नगर निगम प्रशासन ने स्वंय सहायता समूह की महिलाओं का हौसला बढ़ाया है. अब आने वाले हर त्योहारों पर समूह की महिलाएं निगम के परिसर में स्टाल लगा पाएंगी. इसके लिए जल्द ही निगम की बोर्ड बैठक में फैसला लिया जा सकता है.

etv bharat
बोर्ड की बैठक में होगा फैसला
author img

By

Published : Nov 18, 2020, 4:26 PM IST

देहरादून:नगर निगम प्रशासन द्वारा निगम परिसर में दीपावली के मौके पर 8 से 12 नवंबर तक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने 50 स्टॉल लगाए गए थे. स्टॉल के जरिए महिलाएं अपने द्वारा बनाए गए सामानों को बेच रही थी. इन स्टॉलों को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नगर निगम द्वारा मुफ्त में लगाने की अनुमति दी थी. महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए पांच दिन के स्टॉल में काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला. ऐसे में नगर निगम प्रशासन ने निर्णय लिया है कि आगामी आने वाले त्योहारों पर भी महिलाएं निगम परिसर में स्टॉल लगाएं.

बता दें कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए नगर निगम प्रशासन मदद करने के लिए आगे आया था. 8 नवंबर से 5 दिन के लिए नगर निगम परिसर में आत्मनिर्भर भारत के तहत महिला स्वयं सहायता समूह के स्टॉलों का उद्घाटन मेयर सुनील उनियाल गामा ने किया था. वहीं, उदघाटन करने के बाद मेयर और नगर आयुक्त ने सभी स्टॉलों में जाकर महिलाओं का उत्साहवर्धन भी किया था. जिसका निगम प्रशासन द्वारा मुफ्त में आवंटन किया गया है और परिसर में 50 स्टॉल लगाए गए थे, जिसमें महिलाएं अपने द्वारा बनाये उत्पाद बेचे थे.

नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को नगर निगम परिसर में पांच दिनों के लिए मेला लगाया गया था. मेले के दौरान महिलाओं के उत्पाद की बिक्री अच्छी हुई है. उन्होंने बताया कि निगम का उद्देश्य है कि इन समूह की महिलाओं को साल में आने वाले त्योहारों पर स्टॉल लगा सके. इसके लिए नगर निगम की अगली बैठक में विचार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें :तलवार दंपति जनसंख्या वृद्धि के खिलाफ चला रहे जन जागरूकता अभियान

उन्होंने बताया कि होली के त्योहार में लोग केमिकल रंगों का प्रयोग करते हैं, लेकिन समूह की महिलाएं नेचुरल रंग बनाती हैं. इसलिए नगर निगम चाहता है कि महिलाएं परिसर में स्टॉल लगाएं और अपने उत्पाद बेचें. हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय निगम की बोर्ड बैठक में लिया जाएगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details