उत्तराखंड

uttarakhand

ETV Bharat / state

मसूरी: किरन बनीं मसूरी भाजपा मंडल मंत्री, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

एडवोकेट किरन को मसूरी भाजपा मंडल के मंत्री पद पर नियुक्त किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.

By

Published : Jan 6, 2021, 7:04 AM IST

मसूरी
mussoorie

मसूरी: भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने एडवोकेट किरन को मसूरी भाजपा मंडल के मंत्री पद पर नियुक्त किया. इस दौरान विधायक गणेश जोशी और जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम सिंह पुंडीर ने किरन को बधाई देते हुए उनको पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने को कहा.

मसूरी भाजपा मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने बताया कि इंद्रानगर न्याय पंचायत भगवंतपुर निवासी एडवोकेट किरन को मसूरी मंडल का मंत्री बनाया गया. उन्होंने कहा कि भाजपा मात्र एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जानती है. इसी के तहत भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पद देकर सम्मानित कर रही है. साथ ही उन्हें पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया गया.

पढ़ें-मासूम से चॉकलेट के बहाने दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

वहीं, केन्द्र और राज्य सरकार की योजना को जन-जन तक पहुंचाने को कहा गया. उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता तैयार है. उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details