उत्तराखंड

uttarakhand

ETV Bharat / state

जोशीमठ: आईटीबीपी जवानों ने खेली बर्फ की होली, दिया ईको फ्रेंडली होली खेलने का संदेश

जोशीमठ में आईटीबीपी के जवानों ने बर्फ से होली खेली और एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दीं. वहीं, जवानों ने होली गीतों पर जमकर डांस किया.

By

Published : Mar 10, 2020, 3:07 PM IST

Updated : Mar 10, 2020, 3:17 PM IST

joshimath
जवानों ने खेली बर्फ की होली

जोशीमठ:देश भर में होली का त्चोहार खूब हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में जोशीमठ में आईटीबीपी जवानों ने बर्फ से होली खेली, साथ ही लोगों को ईको फ्रेंडली होली मनाने का भी संदेश दिया. वहीं, जवानों ने एक दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दीं.

जवानों ने खेली बर्फ की होली

जोशीमठ के औली में आईटीबीपी के जवानों ने बर्फ से खेली. इस दौरान जवानों ने लोगों को ईको फ्रेंडली होली खेलने के लिए प्रेरित किया. वही, जवानों ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं. साथ ही जवानों ने मिट्टी से तिलक लगाकर भारत माता की जयकारे भी लगाए.

ये भी पढ़ें: फौजी बेटे की शादी के लिए छपवाया अंतर्देशीय पत्र, कौतूहल का विषय बनी शादी

वहीं, जवान बर्फ में होली के गीतों पर जमकर नाचे. साथ ही देश के लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए चायनीज उत्पादों का इस्तेमाल न करने की बात कही, साथ ही ईको फ्रेंडली होली खेलने का संदेश दिया.

Last Updated : Mar 10, 2020, 3:17 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details