देहरादून: शीतलहर के बीच आज प्रदेश के मैदानी और पहाड़ी जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के तहत आज प्रदेश के सभी मैदानी और पहाड़ी जनपदों के अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी.
बात अगर राजधानी देहरादून की करें तो यहां आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, साथ ही लोग गुनगुनी धूप का आनंद भी ले सकते हैं. आज राजधानी का अधिकतम तापमान 23.2 और न्यूनतम तापमान 6.0 रहेगा.
देवभूमि में ऐसा रहेगा आज मौसम का सूरते-हाल - Meteorological Center Dehradun
प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी जनपदों में आज मौसम शुष्क रहेगा. इसके साथ ही तापमान में भी वृद्धि देखी जा सकती है.
![देवभूमि में ऐसा रहेगा आज मौसम का सूरते-हाल weather](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-5819264-thumbnail-3x2-yy.jpg)
कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम
पढ़ें-मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के ट्वीट से की गई छेड़छाड़, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
वहीं बात प्रदेश के अन्य इलाकों की करें तो आज प्रदेश के अन्य मैदानी इलाकों में भी मौसम शुष्क रहेगा. आज पंतनगर में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहने की संभावना है. बात अगर मुक्तेश्वर की करें तो यहां अधिकतम तापमान 13.0 और न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री तक रहेगा. नई टिहरी में अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री तक रहेगा.