उत्तराखंड

uttarakhand

26-27 सितंबर को होगी BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति, CM से की भेंट

By

Published : Sep 13, 2021, 7:14 PM IST

बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति 26 और 27 सितंबर को दो दिन होगी. बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी इंदु गोस्वामी ने आज देहरादून में मोर्चा की बैठक में ये जानकारी दी. महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ शिष्टाचार भेंट भी की.

BJP_Mahila_Morcha_Meeting
बीजेपी महिला मोर्चा

देहरादून:सोमवार को बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड बीजेपी महिला मोर्चा प्रभारी इंदु गोस्वामी देहरादून पहुंची. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इंदु गोस्वामी ने बताया कि मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति दो दिन होगी. बैठक के बाद महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की.
उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी के नेतृत्व में प्रदेश महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत किया. उत्तराखंड महिला मोर्चा की प्रभारी इंदु गोस्वामी ने एक बैठक भी ली. बैठक के उपरांत उन्होंने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को आने वाली 26 और 27 सितंबर को राष्ट्रीय कार्यसमिति को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा बताई.

इंदु गोस्वामी ने बताया कि आगामी 2022 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन उत्तराखंड में किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नारी, सशक्त समाज एवं सशक्त देश की सोच को आगे बढ़ाते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं एवं नीतियों को प्रत्येक महिला तक पहुंचाने का प्रयास महिला मोर्चा को करना होगा.

बैठक की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी ने की. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री इंदु बाला गोस्वामी और उत्तराखण्ड की महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी मौजूद थीं.

ये भी पढ़िए: BJP महिला मोर्चा ने CM धामी के लिए बनाई नेचुरल राखी, मुस्लिम बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र

इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा महानगर की अध्यक्ष कमली भट्ट, प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया एवं कंचन ठाकुर, बबीता सहोत्रा, ऋतु मित्रा, सरिता गॉड, सुमन सिंह, भावना शर्मा, मंजू शर्मा, मंजू कौशिक और पूनम शर्मा उपस्थित रहीं.

For All Latest Updates

ABOUT THE AUTHOR

...view details