उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / videos

छठी माई सुन ली अरज हमार : सुनिए, मां गंगा की गोद में गीत-संगीत की अठखेलियां - छठ पूजा 2021

By

Published : Nov 8, 2021, 9:53 PM IST

दीपावली के 6 दिन बाद कार्तिक महीने की षष्ठी यानी छठी तिथि को लोक आस्था का महापर्व छठ मनाया जाता है. आज नहाए-खाए के साथ ये पर्व शुरू हो गया है. इस पर्व में व्रती और महिलाएं 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखती हैं. घाटों पर व्रती महिलाओं और पुरुषों की भीड़ आज से दिखने लगी है. इसी क्रम में वाराणसी से ईटीवी भारत आपको संस्कृति सभ्यता और संगीत के अद्भुत समागम के साथ छठ के इस महापर्व से रूबरू करवाने जा रहा है. ईटीवी भारत के खास कार्यक्रम में गीतकार कन्हैया दुबे केडी, अमलेश शुक्ल, अर्चना तिवारी, दीपक सिंह तबले पर संदीप हारमोनियम पर और आस्था शुक्ला गायिका, छठ के पारंपरिक गीतों के साथ इस पावन पर्व को अपने ही अंदाज में मना रहे हैं. तो आइए काशी के गंगा घाट पर गंगा की गोद में छठ के इस पावन पर्व का गीत संगीत की इन अठखेलियों का आप भी आनंद लीजिए.

ABOUT THE AUTHOR

...view details