सुलतानपुर: 'त्वरण 2020' ज्ञान विज्ञान साझा कर छात्र-छात्राओं ने लगाए ठुमके - कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान
उत्तर प्रदेश के 15 इंजीनियरिंग कॉलेजों के साथ सुलतानपुर में शुरू हुआ 'त्वरण 2020' रंगारंग कार्यक्रम के साथ समाप्त हुआ. ज्ञान विज्ञान और तकनीकी ज्ञान साझा करने के बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रस्तुत किया. बुधवार की रात छात्र-छात्राओं ने ठुमके लगाए और दर्शक दीर्घा में तालियों की गड़गड़ाहट हुई.