उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / videos

कृषि कानून के खिलाफ अयोध्या में कांग्रेस का प्रदर्शन - अयोध्या में कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन

By

Published : Feb 25, 2021, 5:47 PM IST

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कृषि कानून के विरोध में गुरुवार दोपहर को अयोध्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली, लेकिन शहर के रीडगंज चौराहे पर ही नगर पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं को रोक दिया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कृषि कानून वापस लेने के साथ महंगाई को नियंत्रण में लाने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया. कांग्रेसियों को नियंत्रित करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details