उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / videos

धर्मनगरी चित्रकूट की महिलाओं ने प्रियंका गांधी को बताया CM फेस - Uttar Pradesh Assembly Elections

By

Published : Nov 18, 2021, 12:08 PM IST

चित्रकूट: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (State in-charge Priyanka Gandhi Vadra) के चित्रकूट आगमन पर 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' संवाद कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए जिले की महिलाएं व छात्राओं ने उन्हें सीएम फेस (CM Face) करार दिया. साथ ही कहा कि प्रियंका महिला हैं, सो महिलाओं की समस्याओं को वो अच्छी तरह से समझ सकती हैं. इधर, प्रियंका के साथ सेल्फी ले चुकी कक्षा 12वी की छात्रा पायल गुप्ता उनसे खासा प्रभावित है. उसकी मानें तो अगर प्रियंका सूबे की मुख्यमंत्री बनती हैं तो महिला कल्याण की दिशा में वे बहुत कुछ करेंगी. खैर, पायल की तरह ही अन्य छात्राओं व जिले की महिलाओं ने अपनी राय रखी और सभी ने प्रियंका में कुशल नेतृत्व क्षमता होने की बात कही.

ABOUT THE AUTHOR

...view details