उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / videos

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जल निगम अधिकारी को लताड़ा, बोले- नहर तक दौड़ाकर कर दूंगा सस्पेंड - जल निगम अधिकारी

🎬 Watch Now: Feature Video

By

Published : Oct 30, 2022, 2:48 PM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:30 PM IST

जनपद मथुरा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो फरह क्षेत्र का बताया जा रहा है. वीडियो में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एक अधिकारी को लताड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि शनिवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह फरह क्षेत्र में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय धाम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के लिए पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने जल निगम के अधिकारियों के साथ जमालपुर परखम नहर का निरीक्षण किया. इस दौरान नहर सूखी देखकर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का पारा चढ़ गया और उन्होंने जल निगम अधिकारी को जमकर लताड़ लगाई. हालांकि ईटीवी भारत वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता.
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:30 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details