उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / videos

सहारनपुर लेखपाल ने तहसील अधिकारियों पर लगाया शोषण का आरोप, वीडियो वायरल - अधिकारियों के शोषण के शिकार लेखपाल का वीडियो वायरल

By

Published : Sep 16, 2022, 10:17 AM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:28 PM IST

सहारनपुर बेहट तहसील में तैनात एक लेखपाल ने तहसील अधिकारियों पर शोषण करने का आरोप लगाया है. अधिकारियों के शोषण के शिकार लेखपाल का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो वायरल करने के बाद लेखपाल की हालत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती कराया गया. सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार बेहट तहसील में तैनात लेखपाल संजीव शर्मा ने तहसील के अधिकारियों पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है. लेखपाल ने आरोप लगाया है कि तहसील के अधिकारी उसका शोषण कर रहे हैं. लेखपाल अपनी तबीयत खराब होने और उन्हें कुछ होने की दशा में उसका जिम्मेदार तहसील के अधिकारियों को बता रहे हैं. इस संबंध में जब तहसीलदार प्रकाश सिंह से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने बताया कि, संजीव शर्मा 25 अगस्त 2022 से 5 सितंबर 2022 तक मेडिकल छुट्टी पर थे. 6 सितंबर 2022 को वापस आने पर उसने अपना सर्किल बदलवाने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. कार्य में लापरवाही होने के कारण सर्किल नहीं बदले जाने से उसने अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए ऐसा किया है.
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:28 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details