उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

वाराणसी: नाविक की बेटी को प्रियंका गांधी ने भेजी साड़ी और शुभ संदेश

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने वाराणसी के एक नाविक अशोक साहनी की बेटी की शादी के लिए साड़ी और शुभकामना संदेश भेजा है. बता दें कि प्रियंका गाधी ने इसी नाविक की नाव से प्रयागराज से वाराणसी तक की यात्रा की थी.

By

Published : Jan 15, 2020, 5:27 PM IST

Updated : Jan 15, 2020, 5:58 PM IST

etv bharat
प्रियंका गाधी

वाराणसी: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने जिस नाव से प्रयागराज से वाराणसी तक का भ्रमण किया था. उसके मालिक नाविक अशोक साहनी ने अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण प्रियंका गांधी को भेजा था. प्रियंका गांधी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए शुभकामना पत्र और साड़ी नाविक की बेटी भारती के लिए भिजवाया है.

वाराणसी के नाविक को भेजी साड़ी और शुभ संदेश.

प्रियंका गांधी का संदेश लेकर पूर्व विधायक अजय राय सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता रामनगर स्थित अशोक साहनी के आवास पर पहुंचे. यहां पर उन्होंने प्रियंका गांधी का शुभ संदेश और गिफ्ट के तौर पर साड़ी भेंट की. प्रियंका का संदेश मिलते ही शादी के घर में जश्न का माहौल और भी बढ़ गया. महिलाओं ने गीत गाकर प्रियंका को धन्यवाद दिया.

इसे भी पढ़ें-भाजपा, कांग्रेस पर हमला, मायावती ने ऐसे किया जन्मदिन पर शुक्रिया

नाविक की बेटी भारती साहनी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि उन्होंने हमारे निमंत्रण को स्वीकार किया. मेरे लिए शुभ संदेश भेजा और उन्होंने साड़ी भी भेजी है. हमें बहुत खुशी है कि एक छोटे व्यक्ति के निवेदन को उन्होंने स्वीकार किया. नाविक अशोक साहनी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि निमंत्रण के बाद प्रियंका गांधी जी ने शुभ संदेश भेजा है. उन्होंने हमारी बातों को समझा इससे ही हम बहुत खुश हैं.

प्रियंका गांधी ने दी शुभकामनाएं.

वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर हम लोग रामनगर स्थित नाविक अशोक साहनी के घर पर प्रियंका गांधी ने जो शुभ संदेश दिया है उसको देने आए हैं. इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने आशीर्वाद स्वरुप साड़ी बिटिया के लिए भेजी है, उसे भी हम लोगों ने दिया.

Last Updated : Jan 15, 2020, 5:58 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details