वाराणसी:रविवार को जेएनयू में हुए विवाद के बाद प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास परिवार के अलावा कुछ भी नहीं है.
प्रियंका गांधी जनता को कर रही भ्रमित
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने भाजपा को राष्ट्रवादी पार्टी बताते हुए कहा कि विपक्ष हताश और निराश हो चुका है, इसी हताशा और निराशा की वजह से राष्ट्रीय मूल्यों को क्षति पहुंचाने वाले तत्व उनकी तरफदारी कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पास इतनी फुरसत नहीं है कि राजस्थान में बच्चों पर हुए प्रकोप पर अपनी सरकार के साथ कुछ कार्य कर सकें. प्रियंका गांधी सिर्फ लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही हैं, लेकिन जनता भ्रमित होने वाली नहीं है.