उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

Chandrayaan 3 की सफलता के लिए पूजन, 101 लीटर दूध से किया मां गंगा का अभिषेक - चंद्रयान 3

chandrayaan-3 की लॉचिंग हो चुकी है. इस अभियान की सफलता के लिए काशी में लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की. मां गंगा का अभिषेक भी किया.

Chandrayaan 3 की सफलता के लिए लोगों ने किया पूजन.
Chandrayaan 3 की सफलता के लिए लोगों ने किया पूजन.

By

Published : Jul 14, 2023, 3:27 PM IST

Chandrayaan 3 की सफलता के लिए लोगों ने किया पूजन.

वाराणसी :chandrayaan-3 की लॉचिंग के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है. इस अभियान की सफलता के लिए सभी लोग दुआ कर रहे हैं. इसी कड़ी में काशी में भी विभिन्न मंदिरों में लोगों ने भगवान के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना की. इसके बाद मां गंगा के निर्मल तट पर 101 लीटर दूध के साथ अभिषेक किया.

पांडेय घाट पर जुटे लोग :जिले के पांडेय घाट पर दर्जनों की संख्या में महिला और पुरुषों ने पूरे विधि-विधान से मां गंगा के जल में दूध से अभिषेक किया. घंटे और शंख बजाकर विधि-विधान से भी पूजन किया. सभी ने हाथों में chandrayaan-3 का पोस्टर लेकर पतित पावनी मां गंगा व बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की कि इस बार चंद्रयान सफलतापूर्वक चांद पर पहुंच जाएं.

यह भी पढ़ें :केदारेश्वर महादेव मंदिर में होते हैं विशेष दर्शन, जानें भगवान राम के पूर्वज की तपस्या की अनोखी कहानी

विभिन्न मंदिरों में पूजन के लिए जुटे लोग :इसके साथ ही बनारस के विभिन्न मंदिरों पर कहीं पर अखंड रामायण तो कहीं पर अनवरत हनुमान चालीसा, शिव रुद्राभिषेक किया जा रहा है. लॉन्चिंग के बाद लोगों ने हर-हर महादेव उद्घोष के साथ वंदे मातरम और भारत माता की जयकारे लगाए. स्थानीय पार्षद चालू दादा ने बताया कि आज हम लोगों ने बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से याचना की कि चंद्रयान अपने अभियान में सफल हो. 101 लीटर दूध से मां गंगा और बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया है. कामना की है कि चंद्रयान सफल हो और चांद पर देश का तिरंगा शान से फहराए.

यह भी पढ़ें :जानिए सावन के महीने में कब से शुरू हो रहा अधिक मास, कैसे मिलेगी श्रीहरि के साथ भोलेनाथ की कृपा

ABOUT THE AUTHOR

...view details