कानपुर: जिले के अहिरवा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए सभी उड़ानें 21 जून तक के लिए रद्द कर दी गई हैं. वहीं दिल्ली की उड़ानें लगातार जारी है. लॉकडाउन घोषित होने के बाद 24 मार्च को आखिरी बार मुंबई से फ्लाइट कानपुर आई थी. उसके बाद 25 मई से दोबारा उड़ानें शुरू हुईं. 25 मई को मुंबई और दिल्ली से फ्लाइट आनी थी, लेकिन मुंबई की फ्लाइट रद्द हो गई. सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट कानपुर में लैंड हुई. उसके बाद से मुंबई की फ्लाइट रद्द हो रही है. अब 21 जून तक मुंबई की फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं.
कानपुर से मुंबई के लिए उड़ानें 21 जून तक रद्द - कानपुर से मुंबई की उड़ान 21 जून तक रद्द
कानपुर से मुंबई की उड़ानें 21 जून तक के लिए रद्द कर दी गई हैं. वहीं कानपुर से दिल्ली की फ्लाइट्स अब भी जारी हैं.
![कानपुर से मुंबई के लिए उड़ानें 21 जून तक रद्द kanpur to mumbai flight cancelled](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-02:56-up-kan-03-mumbaiflight-up10075-16062020140434-1606f-01106-3.jpg)
कानपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट रद्द
कानपुर और दिल्ली के बीच फ्लाइट्स का आना जाना जारी है. 24 मार्च को आखिरी फ्लाइट मुंबई की अहिरवा एयरपोर्ट पर आई थी. 2 महीने बाद 25 मई को उड़ान की उम्मीद थी, लेकिन वह भी रद्द हो. 31 मई तक मुंबई की उड़ान रद्द होने के आदेश आ गए थे. 1 जून को मुंबई जाने और आने वाले यात्रियों ने टिकटों की बुकिंग कराई थी. वहीं अथॉरिटी के पास 3 जून तक उड़ान रद्द रहने के आदेश आने से उम्मीदों पर पानी फिर गया. उसके बाद 15 जून तक फ्लाइट रद्द हुईं. अब 21 जून तक मुंबई की फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं.