उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

सोनभद्र: विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली जन जागरण रैली, किया जागरूक - up news

विश्व पर्यावरण दिवस पर जल संरक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी,भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजित रावत के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने रैली निकाली.

विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली जन जागरण रैली.

By

Published : Jun 5, 2019, 11:58 PM IST

Updated : Sep 17, 2020, 4:13 PM IST

सोनभद्र: जिले में विश्व पर्यावरण दिवस पर जल संरक्षण व वृक्षारोपण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं व नगरवासियों के साथ राम जानकी मंदिर राबर्टसगंज से बढ़ौली चौराहे तक जन जागरण रैली निकाली. रैली के दौरान लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया गया. इस दौरान जल है तो जीवन है, हमारा संकल्प जल बचाओ, भारत माता की जय नारे लगे. वहीं जन जागरण रैली के दौरान दुकानों व सड़कों पर खड़े लोगों को पर्चियां बांटकर जल संरक्षण के लिए संदेश दिया गया.

विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली जन जागरण रैली.

विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली जन जागरण रैली

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर जल संरक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी,भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजित रावत के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने रैली निकाली.
  • इस दौरान जल संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया.
  • जन जागरण रैली में जल है तो जीवन है,हमारा संकल्प जल बचाओ ,भारत माता की जय के नारे लगे.
  • रैली के दौरान दुकानों व सड़कों पर खड़े लोगों को पर्चियां बांटकर जल संरक्षण के लिए संदेश देने का काम किया गया.

आज जल संरक्षण व वृक्षारोपण के लिए हम लोगों ने जन जागरण यात्रा निकाली है, हम लोगों का उद्देश्य बूँद-बूँद पानी को और जीवन को बचाना है. हमारा संकल्प है कि हर घर में वृक्ष लगाए जाएं. इसके लिए हम लोग जन जागरण रैली निकाल रहे हैं.

- धर्मवीर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष,भाजपा

Last Updated : Sep 17, 2020, 4:13 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details