उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

सोनभद्र में श्रम कल्याण परिषद अध्यक्ष का दौरा, योजनाओं का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री एवं श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला सोनभद्र के दो दिवसीय दौरे पर आए. इस दौरान जनपदीय अधिकारियों के साथ श्रमिक कल्याण से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन के विषय में जानकारी ली.

By

Published : Sep 7, 2019, 5:50 PM IST

Updated : Sep 17, 2020, 4:13 PM IST

सुनील भराला, अध्य्क्ष श्रम कल्याण परिषद्व राज्य मंत्री.

सोनभद्रः राज्य मंत्री एवं श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला जनपद में दो दिवसीय दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने मंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक की. वहीं श्रमिक कल्याण योजनाओं में लाभार्थियों की संख्या शून्य पाए जाने पर अधिकारियों पर नाराजगी भी जताई. उन्होंने कहा है कि अधिकारियों को एक महीने का समय दिया जाता है. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जागरूक करेंगे.

राज्य मंत्री सुनील भरालाने अधिकारियों के साथ बैठक की.

दो दिवसीय दौरे पर राज्य मंत्री

  • श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला दो दिवसीय दौरे पर जनपद आए.
  • इस दौरान उन्होंने मंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक की.
  • बैकठ के दौरान श्रमिक कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई.
  • उन्होंने पाया कि श्रमिक कल्याण योजनाओं में लाभार्थियों का संख्या शून्य है.
  • उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे दुरुस्त करने के लिए एक महीने का समय दिया.
  • उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ भी दिलवाएं.
Last Updated : Sep 17, 2020, 4:13 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details