उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

सोनभद्र गोलीकांड में अब तक 55 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए गोलीकांड में अब तक पुलिस ने 55 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी.

By

Published : Aug 6, 2019, 1:48 PM IST

Updated : Sep 17, 2020, 4:13 PM IST

सोनभद्र गोलीकांड में अब तक 55 लोग गिरफ्तार.

सोनभद्र:जिले के घोरावल थाना क्षेत्र के उम्भा गांव में 17 जुलाई को जमीन विवाद को लेकर गोली चली थी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गयी थी. इस मामले में पुलिस प्रशासन ने 78 लोगों को घटना का दोषी मानते हुए उनपर मुकदमा दर्ज किया था. जिसमें से पुलिस ने 25 नामजद और 30 अज्ञात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है बाकी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

सोनभद्र गोलीकांड में अब तक 55 लोग गिरफ्तार.

क्या है पूरा मामला

  • 17 जुलाई को हुई इस घटना में आरोपी प्रधान पक्ष के लोग 35 ट्रैक्टर और करीब 150 लोगों के साथ विवादित जमीन पर कब्ज़ा करने पहुंचे.
  • दोनों पक्षों में विवाद हो गया जिसके बाद प्रधान पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरु कर दी.
  • जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 28 घायल लोग घायल हो गए.
  • घटना के बाद पुलिस ने 25 नामजद और 30 अज्ञात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
  • इस घटना के बाद अब तक कुल 55 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
  • घटना में शामिल 19 ट्रैक्टर, 5 बंदूकें और 12 लाठियां बरामद की गई हैं.
Last Updated : Sep 17, 2020, 4:13 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details