उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

किसान आंदोलन का समर्थन करने वालों को किया जा रहा नजरबंद: सुनील अर्कवंशी - sitapur suheldev bharatiya samaj party

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सीतापुर पहुंचे. उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला. सुभासपा प्रदेश अध्यक्ष पिसवां थाना क्षेत्र के पीपरी गांव में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुंचे थे.

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी

By

Published : Dec 18, 2020, 8:11 PM IST

सीतापुर:उत्तर प्रदेश के सीतापुर पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने वर्तमान भाजपा सरकार पर हमला बोला. सुभासपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी केन्द्र की मोदी सरकार व योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चाहे किसान की बात हो, चाहे युवा की बात हो, महिलाओं की सुरक्षा की बात हो, हर जगह सरकार फेल नजर आती है. सभी त्रस्त हैं. गुड़गांव, दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर कृषि कानून के विरोध में पिछले 21 दिनों से किसान आन्दोलन चल रहा है. आज 22वां दिन है. सरकार किसानों के विरोध को अनदेखा कर रही है, जिस तरह सरकार प्रदेश में सुभासपा कार्यकर्ताओं व किसान नेताओं को नजरबंद कर किसानों के आन्दोलन को कमजोर करने का काम कराया जा रहा है.

हड़ताल करने वालों को किया जा रहा नजरबंद
सुभासपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी किसानों के साथ है. वर्तमान सरकार दमनकारी नीति अपना रही है. किसानों पर पानी की बौछार, आंसू गैस के गोले रबड़ बुलेट का प्रयोग किया जा रहा है. आज किसानों का आंदोलन पूरे देश में चल रहा है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी किसानों के इस आन्दोलन में लगातार शामिल हो रही है. इस तानाशाही सरकार में यदि हम लोग आन्दोलन व भूख हड़ताल करते हैं तो नजरबंद किया जा रहा है. गिरफ्तारी की जा रही है. सरकार हम लोगों को चाहे नजरबंद करे, चाहे गिरफ्तार करे, चाहे जेल भेजे, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी किसानों के साथ है.

ये रहे मौजूद
इस दौरान प्रदेश महासचिव राममूर्ति अर्कवंशी, प्रदेश महासचिव योगेंद्र सिंह सूर्यवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरमणि कश्यप, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एम पी सिंह अर्कवंशी, प्रदेश सचिव युवा मोर्चा राजीव सिंह सूर्यवंशी, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद अर्कवंशी, सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details