उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

शाहजहांपुर: ऑर्डिनेंस क्लॉथिंग फैक्ट्री के कर्मचारी एक महीने की हड़ताल पर

यूपी के शाहजहांपुर में ऑर्डिनेंस क्लॉथिंग फैक्ट्री में निगमीकरण के विरोध में कर्मचारी मंगलवार से एक महीने की हड़ताल पर जा रहे हैं. इस फैक्ट्री के 1680 कर्मचारियों ने आयुध वस्त्र निर्माणी के गेट पर जमकर धरना-प्रदर्शन किया. कर्मचारियों की मांग है कि सरकार निगमीकरण का फैसला वापस ले.

By

Published : Aug 20, 2019, 11:43 AM IST

Updated : Sep 4, 2020, 3:10 PM IST

ऑर्डिनेंस क्लोथिंग फैक्ट्री के कर्मचारी हड़ताल पर

शाहजहांपुर : जनपद की आयुध निर्माण फैक्ट्री उत्तर प्रदेश की सबसे पुरानी फैक्ट्री है. इसमें रक्षा मंत्रालय के अधीन आर्मी की वर्दी सिली जाती है. सरकार अब आयुध वस्त्र निर्माण फैक्ट्री का निगमीकरण करने की तैयारी कर रहा है. जिसका कर्मचारी और कई यूनियन विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि सरकार अपना फैसला वापस ले, नहीं तो कर्मचारी एक महीने के लिए हड़ताल पर जा रहे हैं.

अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर.

इसे भी पढ़ें :कौशांबी: भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर हुए स्कूली बच्चे?

कर्मचारी 1 महीने की हड़ताल पर -

  • आयुधनिर्माण फैक्ट्री के कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं.
  • यह हड़ताल 20 अगस्त से 19 सितंबर तक चलेगी.
  • सरकार आयुध वस्त्र निर्माण फैक्ट्री का निगमीकरण करने की तैयारी में है.
  • कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं.
  • यह उत्तर प्रदेश की सबसे पुरानी फैक्ट्री है. यह 1914 में शुरू हुई थी.
Last Updated : Sep 4, 2020, 3:10 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details