उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

संतकबीर नगरः प्रवीण चंद्र पाण्डेय बने कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष - प्रवीण चंद्र पाण्डेय बने कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष

यूपी के हर जिले में कांग्रेस ने अपने जिलाध्यक्षों को नियुक्त कर दिया है. इसी कड़ी में प्रवीण चंद्र पाण्डेय को संतकबीर नगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. उन्होंने पार्टी के इस फैसले पर आभार व्यक्त किया.

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय.

By

Published : Oct 16, 2019, 3:39 AM IST

Updated : Sep 10, 2020, 12:22 PM IST

संतकबीर नगरःकांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में संतकबीर नगर से प्रवीण चंद पाण्डेय के नाम की घोषणा की गई. जब कार्यकर्ताओं को इस बात की जानकारी हुई तो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई. कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय को फूल माला पहनाकर स्वागत किया.

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय.

कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे परवेज खान को हटाकर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व सांसद केसी पाण्डेय के पुत्र प्रवीण चंद्र पांडे को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया. नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय ने कहा कि जिस तरह से पार्टी ने उन पर भरोसा जताकर जिलाध्यक्ष का पद दिया है. वह निरंतर अपने कार्यों से पार्टी को नई बुलंदियों तक पहुंचाने का काम करेंगे. उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई भी दी है.
पढ़ें-चित्रकूट: उपचुनाव में दल-बदलने का दौर जारी, कई नेताओं ने बदले पाले

Last Updated : Sep 10, 2020, 12:22 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details