सहारनपुर: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 10 फरवरी को सहारनपुर के दौरे पर आएंगी. इस दौरान प्रियंका गांधी किसान आंदोलन के समर्थन में चिलकाना में हो रही महापंचायत में शिरकत करेंगी. हालांकि उससे पहले वह सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन करेंगी. साथ ही प्रियंका गांधी विश्व प्रसिद्ध खानकाह रहीमी रायपुर भी जाएंगी.
सहारनपुर की किसान महापंचायत में कल शिरकत करेंगी प्रियंका गांधी - सहारनपुर खबर
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 10 फरवरी को सहारनपुर आएंगी. वह चिलकाना में किसान आंदोलन के समर्थन में आयोजित महापंचायत में शिरकत करेंगी. इसके साथ ही मां शाकंभरी देवी के दर्शन करेंगी और खानकाह रहीमी रायपुर भी जाएंगी.
![सहारनपुर की किसान महापंचायत में कल शिरकत करेंगी प्रियंका गांधी प्रियंका गांधी कल आएंगी सहारनपुर](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-10553730-thumbnail-3x2-image.jpg)
प्रियंका गांधी खानकाह रहीमी भी जाएंगी
दरअसल, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को 8 फरवरी को सहारनपुर आना था, लेकिन बाद में उनके कार्यक्रम में फेरबदल हो गया. जिसके बाद अब वह 10 फरवरी को सहारनपुर दौरे पर आएंगी. इस दौरान वह किसान आंदोलन के समर्थन में चिलकाना में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी. इससे पहले प्रियंका गांधी सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए जाएंगी. सिद्धपीठ मां वैष्णो देवी के बाद भारतवर्ष मे दूसरी विख्यात शाकंभरी देवी सिद्धपीठ है. शाकंभरी देवी के दर्शन के बाद वह मुस्लिमों के प्रमुख केंद्र रायपुर स्थित खानकाह रहीमी भी जाएगी. विश्वप्रसिद्ध खानकाह रहीमी बेहट के पास रायपुर गांव में स्थित है. देश की आजादी में रायपुर स्थित खानकाह रहीमी का अपना खासा योगदान रहा है.
प्रियंका गांधी रायपुर पहुंचकर जंग-ए-आजादी में अपना अहम रोल निभाने वाले उलेमाओं की मजार पर जाएंगी और दुआ करेंगी. शाकंभरी देवी के साथ रायपुर खानकाह में पहुंचना कहीं न कहीं मुस्लिमों का रुझान कांग्रेस की ओर करने का काम करेगा. प्रियंका गांधी के सहारनपुर दौरे को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है. प्रियंका गांधी के आगमान को लेकर कांग्रेस नेताओं में खासा उत्साह है. पूरे जिले में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है.