रायबरेली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दो दिवसीय जिले के दौरे का आगाज अरखा से कर सकती हैं. जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली से विशेष विमान द्वारा फुरसतगंज हवाई पट्टी का रुख करेंगी. वहीं फुरसतगंज से सीधे सोनिया व प्रियंका दोनों का ऊंचाहार के पास अरखा का रुख कर सकती हैं. दरअसल अरखा राजघराने से पूर्व विधायक रहे अजय पाल सिंह के पुत्र का निधन बीते दिनों हुआ था, जहां सोनिया और प्रियंका अरखा जाकर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देंगी.
रायबरेली: सोनिया-प्रियंका गांधी अरखा से कर सकती हैं दौरे का आगाज - Sonia Gandhi visit in Rae Bareli
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंच रही हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया व प्रियंका गांधी ऊंचाहार के पास अरखा का रुख कर सकती हैं.
![रायबरेली: सोनिया-प्रियंका गांधी अरखा से कर सकती हैं दौरे का आगाज ETV BHARAT](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-5798071-thumbnail-3x2-image---copy.jpg)
वहीं अरखा से वापस लौटकर सोनिया सीधे भुएमऊ गेस्ट हाऊस जाएंगी, जहां प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का कार्यक्रम बुधवार को तय है. प्रियंका गांधी इस बैठक में शिरकत करेंगी. दरअसल प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ बेहद हमलावर रुख अख्तियार कर प्रदेश संगठन को मजबूती देने पर विशेष जोर दे रही हैं. वहीं प्रशिक्षण शिविर का कार्यक्रम भी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा तय किया गया था. कुल मिलाकर पार्टी संगठन में जान फूंकने की प्रियंका की यह कवायद चर्चा बटोरने में कामयाब रही है. साथ ही सोनिया गांधी और प्रियंका के दौरे को लेकर पदाधिकारी व प्रशासक भी उत्साह से लबरेज दिख रहे हैं.
पढ़ें: कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन, प्रियंका के दौरे को लेकर उहापोह जारी