उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

प्रियंका का रायबरेली दौरा आज, महिलाओं को साधने के लिए करेंगी 'शक्ति संवाद' - कांग्रेस के जिला प्रवक्ता विनय द्विवेदी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज रायबरेली में महिला शक्ति संवाद रैली को संबोधित करेंगी. इस शक्ति संवाद में वह स्थानीय महिलाओं से बातचीत करेंगी. प्रियंका रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में महिला शक्ति संवाद रैली में शिरकत करेंगी.

प्रियंका का रायबरेली दौरा आज
प्रियंका का रायबरेली दौरा आज

By

Published : Dec 19, 2021, 7:54 AM IST

रायबरेली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव(UP Assembly Election 2022)से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) प्रदेश की महिलाओं को साधने की कोशिश कर रही हैं. हाल ही में महिला घोषणा पत्र जारी करने के बाद आज रायबरेली में प्रियंका महिला शक्ति संवाद रैली (shankti samvaad railly) को संबोधित करने के लिए आ रही हैं. इस शक्ति संवाद में वह स्थानीय महिलाओं से बातचीत करेंगी.

सूबे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी अपनी पार्टी की चुनाव प्रभारी भी हैं. लिहाजा, 2022 के विधानसभा चुनाव को भेदना प्रियंका के लिए एक बड़ी चुनौती है. उनके कार्यक्रम के मुताबिक प्रियंका आज रायबरेली (raibareli) के रिफॉर्म क्लब में महिला शक्ति संवाद रैली में शिरकत करेंगी. गौरतलब है कि रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (sonia gandhi) का संसदीय क्षेत्र है. जिसके चलते प्रियंका की ओर से महिलाओं के साथ किया जा रहा शक्ति संवाद कहीं न कहीं आगामी चुनाव में लाभ पहुंचा सकता है.

प्रियंका का रायबरेली दौरा आज

वहीं, रायबरेली विधानसभा सीट से पार्टी की विधायक अदिति सिंह के हाल ही में भाजपा का दामन थामने से उपजी रिक्तता को भरने के लिहाज से आज प्रियंका रायबरेली आ रही हैं. आगामी चुनाव में कांग्रेस की ओर से 40 फीसद टिकट महिलाओं को दिए जाने की घोषणा के बाद प्रियंका राज्य के विभन्नि इलाकों में महिला संवाद रैलियों का आयोजन कर संबद्ध इलाके में संभावित उम्मीदवारों की भी पहचान कर रही हैं. साथ ही इन रैलियों में महिलाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाये जाने के मद्देनजर कांग्रेस प्रदेश में आधी आबादी के वोट अपने पक्ष में करने की कोशिश में है.

इसे भी पढ़ें - मेरठ में असदुद्दीन ओवैसी का बयान, 18 साल की लड़की वोट दे सकती है तो शादी क्यों नहीं कर सकती

इधर, ठंड के बावजूद रायबरेली में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. क्योंकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल से जिले के दौरे पर है और सभी विधानसभाओं में जनसभा कर रहे हैं. वहीं, अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी महिलाओं से शक्ति संवाद के लिए रायबरेली पहुंची हैं.

प्रियंका का रायबरेली दौरा आज

वहीं, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने प्रियंका गांधी के रैली से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि आज प्रियंका शहर के रिफार्म क्लब में महिलाओं से शक्ति संवाद स्थापित करेंगी. जिसमें हजारों की संख्या में छात्राएं, नौकरीपेशा व घरेलू महिलाएं हिस्सा लेंगी.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ABOUT THE AUTHOR

...view details