उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

सोनिया और प्रियंका गांधी पहुंचीं रायबरेली, अरखा के लिए काफिला रवाना - रायबरेली पहुंचीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी संग बुधवार को रायबेरली दौरे पर पहुंचीं. अब वह पूर्व विधायक अजय पाल सिंह के घर शोक संवेदना में शिरकत करेंगी.

etv bharat
सोनिया गांधी संग प्रियंका गांधी पहुंची रायबरेली

By

Published : Jan 22, 2020, 4:45 PM IST

Updated : Sep 17, 2020, 4:18 PM IST

रायबरेली: कांग्रेस अध्यक्ष और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचीं. दौरे की शुरुआत अरखा में पूर्व विधायक अजय पाल सिंह के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ होगी.

दौरे पर पहुंचीं संसदीय क्षेत्र
2020 के पहले दौरे पर सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी संग बुधवार को रायबरेली दौरे पर पहुंचीं. सबसे पहले वे पूर्व विधायक अजय पाल सिंह के घर शोक संवेदना व्यक्त करने जाएंगी. दरअसल रायबरेली से करीब 50 किमी. की दूरी पर ऊंचाहार कस्बे के नज़दीक अरखा है, वहां की रियासत के राजा अजय पाल सिंह के पुत्र ने बीते दिनों खुदकुशी कर ली थी. सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने जाएंगी.

इसे भी पढ़ें:- रायबरेली: सोनिया और प्रियंका गांधी पहुंचीं फुर्सतगंज




Last Updated : Sep 17, 2020, 4:18 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details