रायबरेलीः मंगलवार 27 अगस्त को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जिले के दौरे पर हैं. प्रियंका गांधी सुबह दिवंगत हुए पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के घर पहुंचीं. उसके बाद उन्होंने भुएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक कर प्रियंका गांधी लालगंज में संचालित आधुनिक रेल कोच कारखाने पहुंचीं जहां पर निगमीकरण के विरोध में कर्मचारी धरना दे रहे हैं.
रायबरेलीः प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिया कोच कारखाना कर्मचारियों के साथ धरना - प्रियंका गांधी का धरना प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 27 अगस्त को जिले के दौरे पर है. प्रियंका गांधी वाड्रा आधुनिक रेल कोच कारखाने पर धरना दे रहे कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचीं.
![रायबरेलीः प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिया कोच कारखाना कर्मचारियों के साथ धरना](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-4257622-thumbnail-3x2-img.jpg)
प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिया धरना
आधुनिक रेल कोच कारखाने पर धरना देने पहुंची प्रियंका गांधी
इसे भी पढ़ें-रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचीं प्रियंका गांधी, पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक जारी
आधुनिक रेल कोच कारखाने पर धरना देने पहुंचीं प्रियंका गांधी-
आधुनिक रेल कोच कारखाने की नींव कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रख कर शुभारंभ किया था. रेल मंत्रालय द्वारा कारखाने के निगमीकरण करने की बात को लेकर कर्मचारी सड़क पर उतर आये हैं. कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रियंका गांधी भी कर्मचारियों के समर्थन में धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंच कर धरने पर बैठ गईं.
Last Updated : Sep 17, 2020, 4:19 PM IST