प्रियंका बोलीं, 'पाकिस्तान से हिफाजत ठीक है, लेकिन किसान की सुरक्षा कौन करेगा' - soniya gandhi
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने दो दिवसीय दोरे पर रायबरेली आई हुई हैं. इस दौरान प्रियंका ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला और मोदी सरकार की योजनाओं की जमकर खामियां गिनाईं. वहीं प्रियंका ने संबोधन के दौरान कांग्रेस के मेनिफेस्टो की भी जमकर तारीफ की.

जनता को संबोधित करती प्रियंका गांधी
रायबरेली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली में हैं. अपने प्रचार अभियान के दूसरे दिन प्रियंका भुएमऊ गेस्ट हाउस से निकलकर थुलवासा में जनसभा को संबोधित करने पहुंची. इस दौरान प्रियंका ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला और मोदी सरकार की योजनाओं की जमकर खामियां गिनाईं. प्रियंका ने संबोधन के दौरान कांग्रेस के मेनिफेस्टो की भी जमकर तारीफ की.
जनता को संबोधित करती प्रियंका गांधी
- मेनिफेस्टो की खूबियां गिनाते हुए प्रियंका ने अस्पताल में निशुल्क इलाज और 12वीं कक्षा तक सरकारी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा की बात कही.
- प्रियंका ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा दावा करती है कि हम देश को पाकिस्तान से सुरक्षित रख रहे हैं, अच्छी बात है लेकिन किसानों के खेत भी सुरक्षित रखिए
- संबोधन के दौरान प्रियंका ने रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह पर जमकर हमला बोला.
- प्रियंका ने दिनेश प्रताप सिंह को बताया सौदेबाज
- सरकार पर हमला करते हुए प्रियंका ने 5 साल के मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान देश की जनता के बीच पनपे अविश्वास की बात कही.
- प्रियंका गांधी का अमावां ब्लॉक होते हुए बछरावां व सताव होकर शाम तक शहर पहुंचने का कार्यक्रम है.
Last Updated : Sep 17, 2020, 4:18 PM IST