उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

रायबरेलीः मनोहरलाल खट्टर के सोनिया गांधी पर विवादित टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी, फूंका पुतला - रायबरेली में मनोहर लाल खट्टर ने दिया सोनिया गांधी पर विवादित बयान

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया. कार्यकर्ताओं ने मनोहर लाल खट्टर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनका पुतला फूंका.

मनोहरलाल खट्टर ने किया सोनिया गांधी पर विवादित दिप्पणी.

By

Published : Oct 15, 2019, 7:45 PM IST

Updated : Sep 17, 2020, 4:19 PM IST

रायबरेली: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी ने तूल पकड़ लिया है. इस बात से नाराज रायबरेली के कांग्रेसियों ने तिलक भवन के बाहर मनोहर लाल खट्टर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनका पुतला फूंका.

मनोहरलाल खट्टर ने किया सोनिया गांधी पर विवादित दिप्पणी.

तिलक भवन के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ता अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हुई विवादित टिप्पणी के विरोध में इकट्ठे हुए. हरियाणा में चुनावी सभा के दौरान खट्टर ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पर विवादित बयान दिया था. इस बयान से कांग्रेसियो में उबाल आ गया था. मंगलवार को रायबरेली के कांग्रेसियों ने इस पर अपना विरोध जताते हुए जुलूस निकाला. इसके बाद मनोहर लाल खट्टर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनका पुतला फूंका.

भाजपा हो या खट्टर सिर्फ बेटी पढ़ाओं बेटी बढ़ाओं की योजना बना कर सम्मान करने की बात करते है. लेकिन असल में वह सिर्फ महिलाओं का अपमान करते है. खट्टर का यह बयान बड़ा ही निंदनीय है.
-आस्था तिवारी, रायबरेली, प्रभारी

Last Updated : Sep 17, 2020, 4:19 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details