उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

प्रयागराज: गंगा और यमुना के रौद्र रूप को शांत करने के लिए, विशेष अनुष्ठान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के रौद्र रूप को शान्त करने के लिए तीर्थ पुरोहितों ने विशेष अनुष्ठान किया. तीर्थ पुरोहितों ने कहा, हम सभी मां गंगा के इस रूप से कष्ट में हैं इसलिए अनुष्ठान कर रहे हैं.

By

Published : Sep 22, 2019, 4:27 PM IST

गंगा और यमुना के रौद्र रूप को शांत करने के लिए पूजा.

प्रयागराजः गंगा और यमुना के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का प्रकोप जारी है. हजारों घरों में पानी घुस गया है गंगा और यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. रविवार को संगम के तीर्थ पुरोहितों ने एक विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया, जिसमें गंगा-यमुना से रौद्र रूप शांत करने के लिए प्रार्थना की.

गंगा और यमुना के रौद्र रूप को शांत करने के लिए पूजा.

प्रयागराज में भारी बाढ़
प्रयागराज में जिधर देखो पानी ही पानी. किसी का पूरा घर डूब गया है, तो किसी का डूबने के कगार पर है. गंगा, यमुना और सरस्वती का यह रौद्र रूप लोगों को अपना ठिकाना छोड़ने को मजबूर कर दिया है. हजारों लोग घर से बेघर हो गए हैं और कई लोगों को काफी नुकसान भी हुआ है, लेकिन गंगा यमुना सरस्वती शांत होने का नाम नहीं ले रही हैं. ऐसे में संगम के तीर्थ पुरोहित चिंता में है.

बाढ़ से डूब गए घर
इसी को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने संगम किनारे मंदिर में एक विशेष अनुष्ठान किया जिसमें मंत्र उच्चारण के उपरांत मां गंगा, यमुना और सरस्वती को मनाने की कोशिश की. कहा कि मां गंगा, यमुना और सरस्वती अपना रूद्र रूप शांत करें ताकि इस रूद्र रूप के कारण होने वाली जनहानि कम हो सके. लोगों को अपना आशियाना फिर से मिल सके साथ ही जो बेरोजगार हो गए हैं, उनको भी अपना रोजगार दोबारा मिल सके. ये भी प्रार्थना किए की बाढ़ के बाद फैलने वाली महामारी ना फैले.


पुरोहितों के इस अनुष्ठान की आवाज गंगा, यमुना और सरस्वती तक कब पहुंचेगी यह तो नहीं पता लेकिन वर्तमान समय में जो बाढ़ की स्थिति है उससे छुटकारा सभी लोग पाना चाहते हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details