उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

UP Assembly Election 2022 : सपा शुरू करेगी 'आधी आबादी बड़ी ताकत' अभियान - सपा शुरू करेगी 'आधी आबादी बड़ी ताकत अभियान'

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) को लेकर सपा महिलाओं को पार्टी से जोड़ने को लेकर अभियान चलाएगी. समाजवादी पार्टी ने यह अभियान 'आधी आबादी बड़ी ताकत' के नाम से चलाने जा रही है.

UP Assembly Election 2022
UP Assembly Election 2022

By

Published : Oct 11, 2021, 6:29 PM IST

प्रयागराज :UP Assembly Election 2022 :समाजवादी पार्टी 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए आधी आबादी को साधने में जुट गई है. इसके लिये समाजवादी पार्टी गांव-गांव में जाकर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान शुरू करने जा रही है. इस अभियान के जरिये महिलाओं को साधकर समाजवादी पार्टी, 2022 के विधानसभा चुनाव से सत्ता में वापसी करने की जुगत में लगी हुई है.



'आधी आबादी बड़ी ताकत' अभियान चलाएगी सपा

समाजवादी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता रही ऋचा सिंह का कहना है कि पार्टी 'आधी आबादी बड़ी ताकत' अभियान शुरू करने जा रही है. इसके तहत पार्टी के नेता महिलाओं को जोड़ने के लिए घर-घर जाकर उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे. इसके साथ ही सपा शासनकाल के दौरान सरकार के द्वारा महिलाओं के हित में किए गए कार्यों को बताकर उन्हें पार्टी से जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा. यही नहीं सपा की महिला नेता महिलाओं के बीच जाकर उनको बताएंगी कि समाजवादी पार्टी में महिलाओं को पूरा सम्मान करने के साथ ही, उन्हें पार्टी में प्राथमिकता दी जाती है. इसी तरह से महिलाओं को सपा से जोड़ने के लिए प्रेरित करेंगी.

सपा नेता ऋचा सिंह

इसे भी पढे़ं-लखीमपुर खीरी मामला: राकेश टिकैत बोले- मंत्री अजय मिश्रा भी हैं आरोपी, गिरफ्तारी के बिना निष्पक्ष जांच संभव नहीं



आधी आबादी के सहारे सत्ता तक पहुंचना चाहती है सपा

2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी आधी आबादी को साधकर सत्ता में आने का प्रयास करेगी. इसी के तहत समाजवादी पार्टी की महिला नेता पूरे प्रदेश में काफी सक्रिय हो गयी हैं. समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के अलावा प्रदेश अध्यक्ष और जिला स्तर की महिला नेता भी 2022 के चुनाव की तैयारियों में जुट गयी हैं. आधी आबादी के सहारे आगामी विधानसभा चुनाव में सपा एक बार फिर से सत्ता तक पहुंचने की कोशिश में जुट गयी है. जल्द ही पार्टी की तरफ से महिलाओं को साधने के लिए 'आधी आबादी बड़ी ताकत' अभियान चलाकर गांव-गांव तक जाकर महिलाओं को सपा से जोड़ने का अभियान शुरू करेगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details