उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

प्रयागराज के किसान ने कर दिया कमाल, धान रोपाई के मौसम में कर रहा कटाई - paddy farming in prayagraj

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक तरफ किसान धान की रोपाई कर रहे हैं. वहीं एक तरफ सावन के इस महीने में धान की फसल को तैयार करके उसकी कटाई की जा रही है.

पक कर तैयार हुई धान की फसल
पक कर तैयार हुई धान की फसल

By

Published : Jul 24, 2020, 5:09 PM IST

प्रयागराज: सावन के महीने में जहां इस समय किसान धान की खेती करने के लिए रोपाई कर रहे हैं, वहीं प्रयागराज के एक किसान ने इसी महीने में धान की फसल तैयार कर उसकी कटाई कर रहा है. यह कारनामा एकौनी ग्राम सभा के खडियान मजरे के रहने वाले जगदीश कुमार बिंद ने कर दिखाया है.

किसान जगदीश कुमार बिंद ने लॉकडाउन लगने के बाद 28 मार्च को धान की रोपाई कराई गई. इसके बाद समय-समय पर खाद व पानी की सुचारू रूप से व्यवस्था करने के उपरांत उनकी मेहनत रंग लाई, जहां हर तरफ धान की खेती करने के लिए धान के पौधों की रोपाई की जा रही है. वहीं जगदीश कुमार बिंद ने तैयार किए हुए धान की फसल को काटा जा रहा है. वहीं जगदीश कुमार बिंद ने बताया कि वह वर्ष में तीन बार धान की फसल की पैदावार करते हैं.

पक कर तैयार हुई धान की फसल

उन्होंने बताया कि फसल को तैयार करने में रासायनिक खादों की जगह जैविक खाद का प्रयोग करते हैं, जिसके कारण अच्छी धान की वह पैदावार करते हैं. उक्त किसान के द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा एक बीघे में 10 से 12 क्विंटल प्रति बीघा धान की पैदावार की जाती है. वहीं धान की कटाई करने के उपरांत पुनः इसी खेत में धान के पौधों की रोपाई की जाएगी. आने वाले समय में धान की फसल की कटाई की जाएगी, लेकिन सावन के महीने में तैयार धान की फसल को देखकर लोग अचंभित हो रहे हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details