प्रयागराजःहाईकोर्ट प्रशासन ने अपने 26 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है. इसी के तहत उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल को उप निबंधक पद से प्रोन्नत कर संयुक्त निबंधक बनाया गया है.
ये हुए प्रोन्नत
महानिबंधक आशीष गर्ग की अधिसूचना के अनुसार प्रोन्नत अधिकारियों में संयुक्त निबंधक सत्येंद्र मिश्र व सुनील कुमार-II को निबंधक, उप निबंधक राजेश्वरी मनोरमा, हर गोविंद दास, रमेश कुमार सोनकर-II व बृजेश कुमार शुक्ल को संयुक्त निबंधक, सहायक निबंधक दिनेश श्रीवास्तव (लखनऊ), अरविंद श्रीवास्तव (लखनऊ), राजेश कुमार पांडेय, अशोक कुमार-III, इंद्रकांत शुक्ल व आनंद पांडेय (लखनऊ) को उपनिबंधक, अनुभाग अधिकारी नगमा रिजवी (लखनऊ), अनिल कुमार कुशवाहा, रामनरेश मौर्य, जितेंद्र पांडेय, अरविंद कुमार कुशवाहा व मनोज कुमार को सहायक निबंधक, समीक्षा अधिकारी अजितेश कुमार, संदीप श्रीवास्तव, पंकज द्विवेदी (लखनऊ), विजय कुमार (लखनऊ), नम्रता शर्मा, लालमणी पटेल, आशीष सिंह (लखनऊ) व शिवानी अग्रवाल (लखनऊ) को अनुभाग अधिकारी बनाया गया है.