उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने स्वतंत्र देव सिंह, जानिए इनका राजनीतिक सफर - Swatantra Dev Singh resident mirzapur

योगी सरकार में मिर्जापुर के रहने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. आइए जानते हैं स्वतंत्र देव सिंह का राजनीतिक सफर?

स्वतंत्र देव सिंह
स्वतंत्र देव सिंह

By

Published : Mar 25, 2022, 8:49 PM IST

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुक्रवार को पूरा हो गया. मिर्जापुर के रहने वाले स्वतंत्र देव सिंह को भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है. स्वतंत्र देव सिंह के मंत्री बनने पर उनके गांव जश्न मनाया जा रहा है. स्वतंत्र देव सिंह के योगी मंत्रिमंडल दो में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुक्रवार को उनके पैतृक गांव ओड़ी में उनके आवास पर पहुंच कर उनकी मां रामा देवी को लोग बधाई दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में 52 मंत्री, केशव ,ब्रजेश डिप्टी सीएम, जानिए और कौन बना मंत्री?

स्वतंत्र देव सिंह की संघर्षों की लंबी कहानी है. गांव से निकलकर प्रदेश के बड़े शिखर तक पहुंचने का जीवन शुरू से ही संघर्ष भर रहा है. स्वतंत्र देव सिंह जिस मुकाम को हासिल किया है वह काबिलियत का ही परिणाम है. जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर जमालपुर विकास खंड के ओड़ी गांव में 13 फरवरी 1964 को जन्मे स्वतंत्र देव सिंह का बचपन का नाम कांग्रेस सिंह था. इनके पिता का नाम स्व. अल्लर सिंह एवं माता का नाम रामा देवी हैं. प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय व इंटरमीडिएट की पढ़ाई श्रीमती देवकली इंटर कांलेज जमालपुर से पूरी की है. बीए की पढ़ाई के लिए पुलिस विभाग में कार्यरत उनके बड़े भाई श्रीपति सिंह अपने तैनाती स्थल उरई लेकर चले गए. कॉलेज में पढ़ाई के दौरान छात्रनेता बने. इस दौरान उनका राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ाव हो गया. छात्र राजनीति के बाद उन्होंने संघ के प्रचारक के रूप में लंबे समय तक कार्य किया. स्वतंत्र देव सिंह पले-बढ़े बुंदेलखंड के जालौन को अपनी कर्मभूमि बनाया. बिना किसी राजनीतिक परिवार में जन्मे स्वतंत्र आरएसएस से जुड़कर भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं.

स्वतंत्र देव का राजनीतिक सफर

  • 1986ः आरएसएस के प्रचारक बने.
  • 1988-89: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री
  • 1991: भाजपा कानपुर के युवा शाखा के मोर्चा प्रभारी.
  • 1994 : बुंदेलखंड के युवा मोर्चा प्रभारी.
  • 1996: युवा मोर्चा के महामंत्री
  • 2001ःभाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष.
  • 2004ःविधान परिषद के सदस्य बने.
  • 2004से 2014 तक प्रदेश महामंत्री.
  • 2017ः परिवहन, प्रोटोकाल एवं ऊर्जा मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री.
  • 2019ःउत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए.

ABOUT THE AUTHOR

...view details