मिर्जापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जगह-जगह किया स्वागत - कांग्रेस
सोनभद्र गोलीकांड के पीड़ितों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिर्जापुर में जगह-जगह स्वागत किया. इस दौरान प्रियंका गांधी ने भी गाड़ी से उतरकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया.

प्रियंका गांधी.
मिर्जापुर: प्रियंका गांधी सोनभद्र गोलीकांड पीड़तों के परिजनों से मिलने सोनभद्र जा रही हैं. इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता रास्ते में जगह-जगह स्वागत उनका स्वागत कर रहे हैं. छोटा मिर्जापुर और नारायणपुर तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों ग्रामीण और महिलाओं ने भी प्रियंका गांधी का स्वागत किया. बता दें कि पिछली बार उम्भा जाते समय प्रशासन ने मिर्जापुर से ही प्रियंका गांधी को नजरबंद कर चुनार किले में रखा था.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का किया स्वागत.
Last Updated : Sep 10, 2020, 12:19 PM IST