उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

मिर्जापुर: प्रिंयका गांधी ने खत्म किया धरना - मिर्जापुर की खबरें

प्रिंयका गांधी ने खत्म किया धरना प्रदर्शन.

By

Published : Jul 20, 2019, 2:32 PM IST

Updated : Jul 20, 2019, 4:56 PM IST

14:19 July 20

काफिला वाराणसी के लिए हुआ रवाना

प्रिंयका गांधी ने खत्म किया धरना प्रदर्शन.

मिर्जापुर: पीड़ितों से मिलने के लिए धरने पर बैठी प्रियंका गांधी ने धरना खत्म कर दिया है. प्रियंका गेस्ट हाउस से निकलकर गाड़ी में बैठकर वाराणसी के लिए रवाना हो गईं है. प्रियंका रविवार से सोनभद्र गोलीकांड के पीड़ितों से मिलने के लिए धरने पर बैठी थी. 

सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को धरना खत्म कर दिया. वे शुक्रवार से मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठी थीं. प्रियंका ने लोगों से गोलीकांड की जानकारी ली. हत्याकांड मामले में प्रिंयका गांधी ने कहा कि कांग्रेस मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपये की मदद देगी. पीड़ितों से मिलने के बाद मेरा मकसद पूरा हुआ. इसके बाद उनका काफिला वाराणसी के लिए रवाना हो गया है.

Last Updated : Jul 20, 2019, 4:56 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details