उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

मेरठ: नारी निकेतन से दीवार कूदकर तीन लड़कियां फरार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थित नारी निकेतन से तीन लड़कियों के फरार होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि फरार होने वाली लड़कियां बिहार के साथ ही यूपी के लखनऊ और गाजियाबाद जिले की रहने वाली हैं.

By

Published : Aug 17, 2020, 8:15 PM IST

etv bharat
नारी निकेतन से तीन लड़कियां भाग गईं.

मेरठ:जिले मेंलालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित नारी निकेतन से तीन लड़कियां दीवार फांदकर फरार हो गईं. नारी निकेतन की महिला कर्मचारी ने इसकी सूचना प्रबंधन स्टाफ और पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने लड़कियों की हर जगह घेराबंदी कर तलाश शुरू कर दी है. कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी लड़कियों की बरामदगी नहीं हो सकी.

नारी निकेतन में मची अफरा-तफरी
लड़कियों की फरारी से नारी निकेतन में हड़कंप मचा हुआ है. फरार होने वाली तीनों लड़कियां बिहार, लखनऊ और गाजियाबाद की रहने वाली हैं. लड़कियों की फरारी की रिपोर्ट लालकुर्ती थाने में दर्ज करा दी गई है. बताया जा रहा है कि संस्थान से दीवार फांदकर पहले भी लड़कियां यहां से भाग चुकी हैं. इससे पहले भी लड़कियां इसी तरह दीवार कूदकर फरार हो गई थीं. मेरठ के इस नारी निकेतन में क्षमता से अधिक लड़कियों को रखा गया है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details