उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

यूपी में उपचुनाव से पहले रालोद को झटका, कई दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल - भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह

कई जिलों में उपचुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय लोकदल को बड़ा झटका लगा है. रालोद के कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

Etv bharat
Etv bharat

By

Published : Nov 27, 2022, 3:32 PM IST

मेरठः रामपुर, मैनपुरी, खतौली के उपचुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) को बड़ा झटका लगा है. रालोद (RLD) के क्षेत्रीय अध्यक्ष और पुराने नेता चौधरी यशवीर सिंह ने रविवार को मेरठ में BJP की सदस्यता ग्रहण कर ली.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने यशवीर सिंह को मेरठ सर्किट हाउस में भाजपा की सदस्यता दिलाई है. भूपेंद्र सिंह चौधरी ने यशवीर सिंह के साथ रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान में संगठन मंत्री समेत कई दिग्गजों को भाजपा में शामिल कराया. इन सबसे बड़ा नाम रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह का है. यशवीर सिंह अपने कई दिग्गज साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उनके साथ मोदीनगर के पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भोपाल गुर्जर, अभिषेक चौधरी गुर्जर, महिला प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष नेहा सिरोही, अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय जाटव आदि को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई.

दरअसल, चौधरी अजित सिंह के वफादार और सबसे करीबी पश्चिमी यूपी में चौधरी यशवीर सिंह को माना जाता था. वह उनके समय में सिवालखास विधानसभा से दो बार विधायक का चुनाव भी लड़े लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. यहीं नहीं वह लंबे समय तक मेरठ के जिलाध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष व वर्तमान में संगठन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. 2022 के चुनाव में जब रालोद व सपा गठबंधन में उन्हें टिकट नहीं मिला. इसके बाद से ही वह खुद को हाशिए पर महसूस कर रहे थे. कहा जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने रालोद को छोड़कर बीजेपी का कमल थाम लिया.

ये भी पढ़ें: फिर विवादों में बीजेपी नेता रूबी आसिफ खान, भगवान श्रीराम को बताया पैगंबर

ABOUT THE AUTHOR

...view details