उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

यमुना में स्नान के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत - मथुरा खबर

मथुरा जिले के वृंदावन थाना क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई. दोनों युवक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं.

यमुना में स्नान के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत
यमुना में स्नान के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत

By

Published : Jun 29, 2021, 5:31 AM IST

मथुरा :वृंदावन थाना क्षेत्र के ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा घाट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब यमुना में स्नान के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गए. डूबने से दोनों युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मांट के रहने वाले 21 वर्षीय सलमान और 18 वर्षीय अरबाज सोमवार की शाम यमुना में स्नान करने के लिए ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा घाट पर गए थे. इस दौरान पैर फिसल जाने के कारण दोनों युवक यमुना के गहरे पानी में डूब गए और दोनों की मौत हो गई. वहीं परिजनों द्वारा युवकों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस द्वारा दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए.

ये है पूरा मामला

धर्म नगरी वृंदावन में यमुना किनारे उस समय हड़कंप मच गया, जब ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा घाट पर यमुना स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार पानीघाट निवासी यूनिस का 21 वर्षीय पुत्र सलमान एवं भांजा 18 वर्षीय अरबाज निवासी मांट यमुना स्नान करने गए थे. दोनों नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले गए और घाट के आगे लगे पत्थरों से उनका पैर फिसल जाने से वह डूबने लगे.

इसे भी पढे़ं-दर्दनाक हादसा : बाउली में नहाते समय डूबे चचेरे भाई-बहन, मौत

यमुना किनारे शोरगुल सुनकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी. सूचना पाकर पहुंचे मुख्य आरक्षी अलकेश कुमार भी गोताखोरों के साथ दोनों युवकों को बचाने के लिए यमुना में कूद गए. काफी प्रयासों के बाद दोनों युवकों को यमुना से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने पर पुलिस द्वारा दोनों शव उनके सुपुर्द कर दिए गए.

ABOUT THE AUTHOR

...view details