मथुरा:कान्हा के जन्म उत्सव में शामिल होने के लिए आई दो महिला श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत हो गई. चार दिन पहले महिला श्रद्धालु फतेहपुर से परिवार और ग्रामीणों के साथ कान्हा के जन्म उत्सव में शामिल होने के लिए मथुरा आई थीं.
मथुरा: कान्हा का जन्मोत्सव देखने आई दो महिलाओं की सड़क दुर्घटना में मौत - वृंदावन थाना क्षेत्र
मथुरा जिले के वृंदावन थाना क्षेत्र में दो महिला श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मृतक महिलाएं फतेहपुर जिले की रहने वाली हैं. ये दोनों कान्हा का जन्मोत्सव देखने के लिए मथुरा आई हुई थीं.
प्रतीकात्मक तस्वीर.
क्या है पूरा मामला
- मामला वृंदावन थाना क्षेत्र अंतर्गत छिरौरा मार्ग का है.
- फतेहपुर के कल्लनपुर से दो महिलाएं मथुरा में कान्हा के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए आंई थीं.
- ज्ञानमती (55) व ब्रज रानी (60) अपने परिवार के साथ चार दिन पहले मथुरा आई थी.
- शनिवार देर रात कान्हा के जन्मोत्सव में शामिल होने के बाद सभी वृंदावन चले गए.
ये भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: मध्य रात्रि बांके बिहारी ने लिया जन्म, देश दुनिया से दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु
- रविवार सुबह शौच के लिए जाते समय ज्ञानमति और ब्रज रानी को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी.
- घटना स्थल पर ही दोनों महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई.
- घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.