उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

70 सालों तक लोगों ने यमुना को गंदा किया: श्रीकांत शर्मा - pollution in yamuna

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मथुरा में यमुना नदी के घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई प्लांटों का भी निरीक्षण किया. वहीं यमुना की सफाई को लेकर उन्होंने कहा कि 70 सालों तक लोगों ने यमुना को गंदा किया. साथ ही उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने यमुना की सफाई की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया.

श्रीकांत शर्मा.

By

Published : Oct 27, 2019, 11:56 AM IST

मथुरा:प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा यम द्वितीया पर्व के दौरान यमुना के घाटों पर होने वाले स्नान को लेकर की गई तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए.

श्रीकांत शर्मा ने दिया यमुना के प्रदूषण पर बयान.

वहीं यमुना के विश्राम घाट पर उन्होंने यमुना जल का आचमन भी किया. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने केवल कागजों पर काम किया है. यमुना की सफाई के बारे में सोचा तक नहीं. अब तक 70 सालों तक लोगों ने यमुना को गंदा किया है.

इसके साथ ही ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हमने आज कई प्लांटों का निरीक्षण किया है. लगभग 400 से अधिक करोड़ की योजना शुरू की गई हैं, जिससे कि आगे 2021 तक यमुना में गिरने वाले सभी नाले टैप होंगे, ताकि यमुना में गंदा पानी न गिरे.

उन्होंने कहा कि अभी तक यमुना की जो हालत है वह पूर्व की सरकारों के कारण है, जिन्होंने यमुना के शुद्धिकरण के लिए कुछ नहीं किया. ये सरकारें केवल कागजों पर ही काम करती आई हैं. आगे उन्होंने कहा कि अब तक 70 सालों तक लोगों ने यमुना को गंदा किया है, जिसके चलते आज यमुना की यह दशा है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details