उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

भारत की नागरिकता पाने के लिए जर्मनी के शख्स ने महिला से रचाई शादी, फरार - भारत की नागरिकता पाने के लिए शादी रचाई

उत्तर प्रदेश के मथुरा में भारत की नागरिकता पाने के लिए जर्मनी के व्यक्ति ने भारतीय महिला से शादी कर फरार हो गया. महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. वहीं पुलिस महिला को सिर्फ आश्वासन दे रही है.

पीड़िता सरवनी कर्मकार

By

Published : Jul 28, 2019, 11:30 AM IST

मथुराः वृंदावन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मामले में जर्मनी के व्यक्ति ने वृंदावन की महिला से भारत की नागरिकता पाने के लिए शादी रचाई. कुछ महीनों बाद नागरिकता पाकर व्यक्ति फरार हो गया. पति की खोज में महिला पुलिस अधिकारी के कार्यालयों के चक्कर काट रही है, लेकिन अधिकारियों से सिर्फ झूठा आश्वासन मिल रहा है.

नागरिकता पाने के लिए रचाई शादी
क्या था पूरा मामला-
  • वृंदावन में भारत की नागरिकता पाने के लिए जर्मनी के ओलिविया कांस्टिलो ने भारतीय महिला सरवनी कर्मकार से शादी रचाई.
  • शादी के बाद ओलिविया कांस्टिलो को भारत की नागरिकता मिल गई.
  • कुछ महीनों बाद ओलिविया कांस्टिलो ने महिला से कहा कि उसे वीजा के काम से जर्मनी जाना है.
  • वीजा का काम बोल कर ओलिविया कांस्टिलो फरार हो गया.
  • महिला को वृंदावन के लोगों ने बताया कि ओलिविया कांस्टिलो वृंदावन में ही छुपकर रह रहा है.
  • महिला रोजाना अपने पति की खोज में पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रही है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details