उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ETV Bharat / state

इमरजेंसी में यमुना एक्सप्रेस-वे पर उतरा चार्टर प्लेन ट्रक में लोड होकर अलीगढ़ रवाना

देर रात एयरक्राफ्ट कर्मचारी मौके पर पहुंचे. ट्रक में लोड कराकर प्लेन को सुरक्षित अलीगढ़ के लिए रवाना किया. प्लेन को काले कलर के कपड़े से ढका गया था ताकि रात के अंधेरे में कोई प्लेन को नुकसान न पहुंचाए.

By

Published : May 28, 2021, 6:53 PM IST

Updated : May 28, 2021, 7:01 PM IST

इमरजेंसी में यमुना एक्सप्रेस-वे पर उतरा चार्टर प्लेन ट्रक में लोड होकर अलीगढ़ रवाना
इमरजेंसी में यमुना एक्सप्रेस-वे पर उतरा चार्टर प्लेन ट्रक में लोड होकर अलीगढ़ रवाना

मथुरा :इमरजेंसी में यमुना एक्सप्रेस-वे पर उतरा चार्टर प्लेन एक्सप्रेस-वे नौहझील से अलीगढ़ के लिए गुरुवार देर रात रवाना कर दिया गया. बता दें कि गुरुवार दोपहर बाद हरियाणा से अलीगढ़ जा रहे प्राइवेट कंपनी के 2 सीटर चार्टर प्लेन की तकनीकी खराबी के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे नौहझील थाना क्षेत्र माइलस्टोन-72 पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. अलीगढ़ से अन्य स्टाफ आने के बाद प्लेन को ट्रक पर लोड कराकर अलीगढ़ के लिए रवाना किया गया.

इमरजेंसी में यमुना एक्सप्रेस-वे पर उतरा चार्टर प्लेन ट्रक में लोड होकर अलीगढ़ रवाना

यमुना एक्सप्रेस-वे पर उतारा गया चार्टर प्लेन

प्राइवेट कंपनी का चार्टर प्लेन गुरुवार दोपहर बाद हरियाणा के नारनौल से अलीगढ़ जा रहा था. अचानक प्लेन में तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट को यमुना एक्सप्रेस-वे पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सुरक्षित चार्टर प्लेन को यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन संख्या-72 पर उतार दिया.

यह भी पढ़ें : यमुना एक्सप्रेस वे पर प्लेन की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट सुरक्षित

गुरुवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर किया गया रूट डायवर्जन

यमुना एक्सप्रेस-वे पर 2 सीटर चार्टर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद जिला प्रशासन ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर वन साइड वाहनों का रूट डायवर्जन किया.


देर रात ट्रक में लोड किया चार्टर प्लेन

अलीगढ़ से इंजीनियर स्टाफ आने के बाद गुरुवार देर रात चार्टर प्लेन की दोनों पंखुड़ियां खोलकर चार्टर प्लेन को ट्रक में लोड किया गया.

2015 में यमुना एक्सप्रेस-वे पर उतरा गया था फाइटर प्लेन

2015 21 मई को यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहला मौका था जब जंगी जहाज मिराज 2000 की लैंडिंग कराई गई थी. दो बार यमुना एक्सप्रेस को छूता हुआ जंगी जहाज आसमान में उड़ गया. यमुना एक्सप्रेस-वे नोएडा से आगरा तक जाता है. 170 किलोमीटर लंबा यमुना एक्सप्रेस-वे 2012 में बनकर तैयार हुआ था.

Last Updated : May 28, 2021, 7:01 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details