उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

मथुराः श्री गिरिराज महाराज को लगा अन्नकूट का छप्पन भोग

By

Published : Oct 29, 2019, 7:36 AM IST

मथुरा के गोवर्धन में दीपावली से दूसरे दिन ब्रजवासियों और विदेशी श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज की पूजा कर छप्पन भोग का प्रसाद चढाया. छप्पन भोग की डालियों को सजाकर महिलाएं और पुरुष सभी झूमते हुए गिरिराज महाराज की परिक्रमा की.

परिक्रमा करते भक्त.

मथुराःगोवर्धन में गोवर्धन पूजा पर ब्रजवासियों ने गिरिराज महाराज को भोग लगाया. दीपावली से अगले दिन गोवर्धन में श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज की पूजा की. गोवर्धन पूजा के लिए दूरदराज से लोग आते हैं.

देखें वीडियो.
इस मौके पर ब्राह्मण समाज और मुकुट मुखारविंद मंदिर के सहयोग से ब्रजवासियों ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा की. छप्पन भोग की डालियों को सजाकर महिलाएं और पुरुष सभी नाचते, झूमते हुए गिरिराज महाराज की परिक्रमा की.मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने इंद्र की पूजा समाप्त करा कर ब्रज के आराध्य और स्वयं कृष्ण स्वरूप गिरिराज महाराज की ब्रजवासियों से पूजा कराई थी. तब से ही गोवर्धन पूजा की यह परंपरा चली आ रही है, जिसमें देश-विदेश से लाखों संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन पूजा करने पहुंचते हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details